फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: घर में घुसकर फोन चुराया, तोड़कर फेंका

Mon, 06 Oct 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। महेश नगर के गोल्डन पार्क में घर में सो रही महिला के घर से मोबाइल चोरी हो गया। महज आधे घंटे में ही फोन तोड़कर घर के बाहर फेंक दिया। महेश नगर थाना पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर अज्ञात कार चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीड़िता महेश नगर के गोल्डन पार्क निवासी अमनजीत कौर राठी ने बताया कि उनके पति रिटायर सूबेदार मेजर हैं। 29 सितंबर वह अपने ड्राइंग रूम में आराम कर रही थी। दोपहर के समय घर में घुसकर एक युवक सिरहाने रखा फोन चुरा ले गया। अचानक आंख खुली तो हेलमेट पहने आरोपी भाग रहा था। इतना ही नहीं आधे घंटे के बाद ही अज्ञात व्यक्ति फोन तोड़कर घर के बाहर ही फेंककर चला गया। जब पड़ोसियों के सीसीटीवी खंगाले तो आरोपी पहले बाइक पर आया था। बाद में मोबाइल फेंकने कार में आया था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें