फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: घर में घुसकर परिवार पर किया हमला

Fri, 26 Dec 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री। खंड के गांव चंद्राव में एक परिवार के साथ कुछ लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित रहतु राम की शिकायत के आधार पर नरेश, रमेश, मुकेश कुमार, अमित, शशी, माया देवी और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़ित रहतु ने शिकायत में बताया कि 24 दिसंबर को कुछ लोग उनके घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। हमलावरों ने महिलाओं सहित परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। इंद्री थाना के प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें