घर में घुसकर वकील के साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। पुलिस को दिए अपने बयान में कुलदीप सिंह निवासी पंजलासा चौक ने कहा है कि रविवार को वह अपने घर की तरफ आ रहा था। तभी सड़क की ओर से कुछ लोग उसकी तरफ दौड़ते हुए आए और उसका रास्ता रोककर उसके साथ गाली गलौज की। साथ ही उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी देकर फरार हो गए। जब वह घर पहुंचा तो आरोपी वहां भी पहुंच गए और लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया। ईंट व पत्थर फेंक कर घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग निकले।