फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एनक्वास ने नागरिक अस्पताल में टटोली व्यवस्थाओं की ‘नब्ज’

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के नागरिक अस्पताल में नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्यूएएस) यानि एनक्वास की टीम ने पांच घंटे तक निरीक्षण कर व्यवस्थ्याएं जांचीं और स्टाफ से सवाल-जवाब किए। ब्लड बैंक में ऑक्सीजन सिलिंडर पर रखे मास्क काे देखकर टीम हैरान हो गई। उन्होंने कर्मियों से पूछा तो उन्होंने बताया कि इसी मास्क को स्प्रिट से साफ कर दोबारा प्रयोग कर लिया जाता है।
विज्ञापन

इस पर टीम के सदस्यों ने तत्काल इस मास्क को हटाने, पानी और स्प्रिट दोनों से ठीक से मास्क साफ कर एक बॉक्स में रखने के निर्देश दिए। दवा फार्मेसी में पहुंची एनक्वास टीम से डाॅ एलिजा बेथ ने दवाओं के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान देखा कि दवाओं के खाली रेपर गलत रंग की बाल्टी में रखे थे। इसे सही करने को कहा गया। एक्सपायरी दवा भी देखी गई। वहीं ईसीजी में फ्रिज खोलकर इंजेक्शन देखे। ईसीजी करने की प्रक्रिया भी पूछी गई। यहां भी बॉयोवेस्ट गलत बॉक्स में रखा गया था। इसके बाद टीम ने ओटी, लैब व अन्य जगह का भी निरीक्षण किया।
इसके अलावा टीम ने दवाओं के रखरखाव को लेकर भी स्वास्थ्य कर्मियों को हिदायत दी। टीम ने दो भागों में बंटकर अस्पताल की ओपीडी में व्यवस्थाएं देखी। इसके बाद आईपीडी में कर्मचारियों से बात की। निरीक्षण से पहले टीम को अस्पताल प्रबंधन ने सभी व्यवस्थाओं के संबंध में एक प्रस्तुति भी दी थी। एनक्वास की टीम में यमुनानगर पीएमओ डाॅ पूनम दहिया, डाॅ एलिजा बेथ, डाॅ मनोज व अन्य विशेषज्ञ मौजूद रहे।
विज्ञापन

एनक्वास की टीम को संबंधित चिकित्सकों ने ओपीडी की स्थिति दिखाई। जहां पर मरीज चिकित्सकों से परामर्श ले रहे थे। इसके बाद अस्पताल के प्रथम तल पर स्थित ओपीडी में टीम ने व्यवस्थाएं देखीं। एनक्वास की दूसरी टीम प्रथम तल पर दंत चिकित्सक के पास पहुंची। जहां पर उन्होंने दंत चिकित्सक व सहायक से कुछ प्रश्न किए और उन्हें सही प्रक्रिया के बारे में बताया। नियमों को पढ़ने की सलाह भी दी।
सफाई कर्मियों से लगवाया पौछा
ओपीडी के बाद एनक्वास की टीम प्रथम तल पर शौचालय के पास पहुंची। यहां सफाई कर्मी से फर्श पर पौछा लगाने को कहा। ऐसे में सफाई कर्मी ने पौछा लगाना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने सफाई कर्मी से दस्ताने न पहनने का कारण पूछा। वहीं सही प्रोटोकॉल से पौछा लगाने की जानकारी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें