संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा, भारतीय जनता पार्टी की गतिविधियों में शक्ति प्रमुख का अहम योगदान होता है और पार्टी का सदर मंडल भाजपा के दिल की तरह है। मंडल के कार्यकर्ताओं पर पार्टी का ज्यादा दायित्व है। पार्टी की ताकत यहीं से नजर आती है और हमें मजबूत बनाकर रखना है। मंत्री विज शुक्रवार को भाजपा सदर मंडल के नवनियुक्त शक्ति प्रमुखों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सदर मंडल के नवनियुक्त शक्ति प्रमुख अनुज यादव, राजू बाली, विजय धीमान, विकास सोनकर, रविंद्र बग्गा, करण अग्रवाल, ओमप्रकाश धीर, आशीष जायसवाल, राजू बिंद्रा, सुभाष शर्मा को उनकी नियुक्ति पर फूल-माला पहनाते हुए शुभकामनाएं दी और प्रोत्साहित किया।