जगाधरी। एसडी प्रबंधन एवं तकनीकी संस्थान में रोजगार मेला लगाया गया। जिसमें 175 विद्यार्थियों ने नौकरी पाई। इस दौरान संस्थान के एमबीए, बीबीए, बीकॉम, बीएससी, बीए, एमकॉम, एमए, बीसीए के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसके अलावा 15 से ज्यादा कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
संस्था निदेशिका डॉ. शैली गुप्ता ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि रोजगार पाना हर विद्यार्थी का सपना होता है। परिसर में लगा यह मेला विद्यार्थियों का स्वर्णीम अवसर है। मेले में देश के नामी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया। निदेशिका ने रोजगार मेले के बारे जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि नई कंपनियां खुलने से विद्यार्थियों के लिए रोजगार के अवसर भी खुले हैं। मेले में बैंक, आईटी सहित एक दर्जन से ज्यादा कंपनियों के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया। यहां 175 विद्यार्थियों का कंपनियों ने प्रक्रिया चयन किया गया है। इसमें संस्थान के 25 विद्यार्थियों ने नौकरी पाई।