फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉवर हाउस कॉलोनी की दीवार गिरने से रोजाना हो रही चोरियां, अधिकारी नहीं ले रहे सुध

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बब्याल सब यूनिट एचएसईबी वर्कर यूनियन के कर्मचारियों ने सोमवार को निगम प्रबंधन के खिलाफ गेट मीटिंग कर रोष प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तरलोचन सिंह यूनिट के प्रधान ने की। उन्होंने कर्मचारियों को संबोधित किया। कहा कि 10 जनवरी को एचएसईबी वर्कर यूनियन बब्याल द्वारा पावर हाउस कॉलोनी के घरों की पिछली दीवार गिरने, कॉलोनी में आए दिन चोरी होने, जेई के कार्यालय में स्क्रैप और बिजली बोर्ड का कीमती सामान चोरी होने के बारे में अवगत कराया गया था परंतु निगम के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। एसडीओ बब्याल, एक्सईएन कैंट, एक्सईएन पीएस अंबाला ने कॉलोनी में आकर समस्या को देखने की जरूरत भी नहीं समझी। दीवार गिरने की वजह से कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। कॉलोनी में भी चोरियों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। चोरी की शिकायत दर्ज कराने थाने में जाते हैं तो वह शिकायत भी दर्ज नहीं की जाती और चोरी गया सामान विभाग के अधिकारी जेई के खाते में डाल देते हैं। एचएसईबी वर्कर यूनियन बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों के इस उदासीन रवैया का विरोध करती है। लिखित नोटिस देने के बावजूद कोई अधिकारी पिछले सात दिन में मौका देखने नहीं आया। इससे भी कर्मचारियों में रोष है। इस समस्या को देखते हुए एचएसईबी वर्कर यूनियन ने फैसला लिया है कि अगर अगले दो दिनों में विभाग के अधिकारियों ने दीवार गिरी होने का कोई अस्थायी या स्थायी समाधान नहीं किया तो यूनियन को दफ्तर बंद कर संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ेगा। इस दौरान कोई भी सामाजिक या औद्योगिक अशांति होती है तो इसकी सीधी जिम्मेवारी एसडीओ बब्याल, एक्सईएन कैंट और एक्सईएन टीएस अंबाला की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें