अंबाला छावनी में सुबह के समय ठंड में ठिठुरते हुए अपने गंतव्य की ओर जाते हुए। संवाद
अंबाला सिटी। धूलकोट कैंपस में ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर्स यूनियन अंबाला सर्कल कार्यकारिणी की बैठक हुई। यूनियन के राज्य प्रधान सुरेश राठी ने कहा कि बिजली के निजीकरण पर रोक लगाने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने व पुरानी पेंशन बहाली, कॉमन कैडर की प्रमोशन इत्यादि मुख्य मांगो को लेकर बिजली कर्मी 26 नवंबर को अतिरिक्त मुख्य सचिव बिजली विभाग के कार्यालय शक्ति भवन पंचकूला पर प्रदर्शन करेंगे। बैठक में यूनिट प्रधान अंबाला शिव कारण, सचिव हरपाल सिंह और नारायणगढ़ से प्रधान एस कुमार और सचिव अरुण कुमार मौजूद रहे। बैठक का नेतृत्व सर्कल सचिव विकास वर्मा ने किया। संचालन राज्य कमेटी सदस्य विनोद कुमार ने किया।