फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बिजली कर्मियों ने किया प्रदर्शन, तकनीकी स्टाफ को फील्ड में लगाने की मांग

विज्ञापन
बराड़ा कार्यालय में प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी। प्रवक्ता
विज्ञापन
बराड़ा। तकनीकी स्टाफ की कमी और अधिकारियों के कथित अड़ियल रवैये के खिलाफ शुक्रवार को बिजली कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ के बैनर तले जुटे कर्मियों ने रोष जताते हुए प्रबंधन को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। मांग पूरी न होने पर 26 मई को दो घंटे के कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी गई है। कर्मचारी नेताओं का आरोप है कि सब-डिवीजन बराड़ा में नियमों को ताक पर रखकर करीब 15 तकनीकी कर्मचारियों से दफ्तरों में क्लेरिकल और मुंशी का काम लिया जा रहा है। इस कारण फील्ड में स्टाफ की भारी कमी हो गई है और काम के बढ़ते दबाव के चलते आए दिन जानलेवा हादसे हो रहे हैं।यूनियन ने कहा कि स्वीकृत पदों से ज्यादा एएफएम उपलब्ध होने के बावजूद लाइनमैन से तकनीकी प्रक्रियाएं कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर दो दिन में दफ्तरों में बैठे फील्ड स्टाफ को उनकी मूल ड्यूटी पर नहीं भेजा गया, तो आंदोलन तेज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें