फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पुलिस कार्रवाई से नाराज बिजली कर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बराडा। एचएसबी वर्कर यूनियन रजिस्टर नंबर 292 संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में कैंट यूनिट के आह्वान पर वीरवार को सब यूनिट बराड़ा में चार घंटे का विरोध प्रदर्शन किया गया। यह विरोध प्रदर्शन सब डिवीजन इंडस्ट्री एरिया के कर्मचारियों के समर्थन में किया गया। अध्यक्षता सब यूनिट सचिव रण सिंह राणा व मंच संचालन प्रधान राज कुमार सैहला ने किया। अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा एक तरफ की कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की गई थी। इसमें पुलिस प्रशासन द्वारा बिजली कर्मचारियों की अनदेखी की जा रही है और दूसरे पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया जा रहा। इस अवसर पर रंजीत सिंह, परमानंद, गुरमान सिंह, अनूप, अजय कुमार, रणधीर सिंह फोरमैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें