अंबाला। छावनी उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के सब-डिवीजन नंबर दो की ओर से जारी जन सूचना के अनुसार, आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते मंगलवार को कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। एसडीओ मोहित ने बताया कि विद्युत आपूर्ति सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक बंद रखी जाएगी। यह कटौती 11 केवी हाउसिंग बोर्ड फीडर पर जरूरी रखरखाव के कारण की जा रही है। इस दौरान हाउसिंग बोर्ड, ट्रिब्यून कॉलोनी, सुभाष कॉलोनी, कस्तूरबा कॉलोनी, देवी लाल नगर, डेहा कॉलोनी, सनातन धर्म कालेज, बीपीएस प्लेनेटेरियम, सुभाष पार्क में रहेगी। संवाद