फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पंजाब सीमा बाधित होने से बिजली व्यापार 50 फीसद प्रभावित

विज्ञापन
अंबाला इलेक्ट्रिकल डीलर एसोसिएशन के प्रधान राकेश अग्रवाल
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पंजाब की सीमाएं बाधित होने से बिजली का सामान बनाने और बेचने वाले व्यापारियों के लिए भी बड़ा संकट खड़ा हो गया है। व्यापारियों का कहना है कि रास्ते बाधित होने के कारण काउंटर सेल भी घटकर 20 प्रतिशत रह गई है। अंबाला इलेक्ट्रिकल डीलर एसोसिएशन के प्रधान राकेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि अंबाला से बिजली का सामान अधिकतर पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों में जाता है। इसमें राजपुरा का क्षेत्र सबसे अधिक आता है लेकिन मार्ग बाधित होने से सामान पहुंचाने के लिए भी एक घंटे की बजाय तीन घंटे लग रहे हैं। व्यापार भी 40 से 50 प्रतिशत तक कम हो गया है। वहीं जिन दुकानदारों से पुराना भुगतान लेना था, वह भी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने सरकार से गुहार लगाई है कि राजपुरा मार्ग को जल्द से जल्द खुलवाया जाए। इससे व्यापारी वर्ग को थोड़ी राहत मिल सके।
विज्ञापन

10 हजार से काउंटर सेल घटकर हुई 2 हजार
अंबाला इलेक्ट्रिकल डीलर एसोसिएशन के प्रधान राकेश अग्रवाल ने बताया कि पंजाब की सीमा बंद होने से उनकी काउंटर सेल भी 10 हजार से 2 हजार पर आ गई है। पहले पंजाब से छोटे दुकानदार व अन्य ग्राहक सामान लेने सीधे तौर पर आते थे।अब सड़क और रेल मार्ग बाधित होने से वे भी 80 प्रतिशत तक घट गए हैं। ऐसे में दुकानों के जरूरी खर्च भी निकालना व्यापारियों के लिए मुश्किल बनता जा रहा है।
कोरोना काल से भी अधिक प्रभाव
अंबाला इलेक्ट्रिकल डीलर एसोसिएशन के संरक्षक राजेंद्र कुमार नरूला ने बताया कि पिछले 40 वर्षों से वे व्यापार से जुड़े हुए है। लेकिन अभी तक उन्होंने कभी भी इतनी मंदी नहीं देखी थी जितनी किसान आंदोलन के चलते झेलनी पड़ रही है। कोरोना काल में भी इससे अच्छे हालात थे। पिछले दो महीनों से बिक्री घटकर 25 प्रतिशत रह गई है। ऐसे में आने वाले समय में व्यापार करना कठिन हो जाएगा।
विज्ञापन

उधारी वसूलना भी मुश्किल
अंबाला इलेक्ट्रिकल डीलर एसोसिएशन के संरक्षक राकेश मक्कड़ ने बताया कि अंबाला से अधिकतर सामान पंजाब की ओर ही बेचा जाता है। दिल्ली की ओर इतनी बिक्री नहीं है। किसानों के प्रदर्शन के चलते पंजाब के सभी रास्ते प्रभावित हैं। अब रेल मार्ग भी बाधित है ऐसे में व्यापार पर बहुत गहरा असर पड़ा है। अंबाला के दुकानदारों को अपनी उधारी वसूलने में कठिनाई हो रही है।
विज्ञापन

अंबाला इलेक्ट्रिकल डीलर एसोसिएशन के प्रधान राकेश अग्रवाल

अंबाला इलेक्ट्रिकल डीलर एसोसिएशन के प्रधान राकेश अग्रवाल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें