अंबाला सिटी। अंबाला सर्कल में 37 फीडर के क्षेत्र में शुक्रवार को बिजली प्रभावित रहेगी। ये जानकारी बिजली विभाग के प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि मॉडल टाउन सब डिवीजन में कांवला, नवोदय फीडर पर सुबह 10.30 से दोपहर 12.30 बजे, गार्डन, पंजोखरा, धनकौर फीडर पर सुबह 11 से दोपहर 1 बजे, चौड़मस्तपुर सब डिवीजन के नन्योला, बटरोहन, लोटां, उदयपुर, डेलूमाजरा फीडर पर सुबह 10 से दोपहर 12 बजे, रसूलपुर, बकनौर, कक्कड़ माजरा, खैरा फीडर पर सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक बिजली बाधित रहेगी।
इसी प्रकार नारायणगढ़ सब डिवीजन में कोड़ा भूरा, पीर माजरी, भूड फीडर पर सुबह 11 से शाम 4 बजे, झीरीवाला फीडर पर सुबह 11 से दोपहर 1 बजे, शहजादपुर सब डिवीजन पर कक्कड़ माजरा फीडर पर सुबह 11 से दोपहर 1 बजे, भूरज फीडर पर दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक बिजली प्रभावित रहेगी।
इसी तरह केसरी सब डिवीजन पर केसरी, अलापुर, हमीदपुर, छप्परा फीडर पर सुबह 10.30 से दोपहर 12.30, शेरगढ़ फीडर पर सुबह 10 से दोपहर 1.30 बजे, नंबर दो सब डिवीजन में 11 केवी हरगोलाल, दाल मंडी फीडर पर सुबह 9 से दोपहर 12 बजे, ईस्ट सब डिवीजन के वाटर वर्कर्स फीडर पर सुबह 10 से दोपहर 2 बजे, अहमा, एनएलआईएस, सुल्लर, माइक्रो इरीगेशन, दौदपुर, मलौर फीडर पर सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक, केसरी सब डिवीजन के धुराला, चुडियाला फीडर पर सुबह 10 से दोपहर 12 बजे, सिंघावाला फीडर पर दोपहर 12 से 1.30 बजे तक बिजली प्रभावित रहेगी।