फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बिजली कर्मचारियों ने निकाला रोष मार्च

विज्ञापन
अंबाला छावनी के बाजारों में रोष मार्च निकालते बिजली कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। एचएसईबी वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर लिपिक गुरविंदर की बहाली के लिए रोष मार्च निकाला गया। इसके तहत एक ज्ञापन बिजली मंत्री अनिल विज के नाम कार्यकारी अभियंता अंबाला कैंट को दिया गया, इसमें अंबाला कैंट के बिजली कर्मचारियों की एक ही मांग है कि निलंबित कर्मचारी गुरविंदर सिंह को बहाल किया जाए। रोष प्रदर्शन की अध्यक्षता यूनिट प्रधान सतबीर देसवाल ने की और मंच का संचालन सचिव सोनू यादव ने किया। ज्ञापन रोष मार्च में अंबाला सर्कल के सचिव राज कुमार, टीएस सर्कल सचिव अजय सैनी और अंबाला सर्कल के अधीन तीनों यूनिटों के कर्मचारियों ने भाग लिया। सभी कर्मचारी एक बैनर के नीचे सड़क मार्ग से सभी बाजार से होते हुए लिपिक की बहाली के नारे लगाते हुए डिवीजन कार्यालय पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें