अंबाला सिटी। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए 15 अप्रैल को बिजली अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह अदालत बलदेव नगर स्थित अधीक्षक अभियंता कार्यालय में प्रातः 11 से दोपहर 1 बजे तक लगेगी। अधीक्षक अभियंता विनोद कुमार गोयल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उपभोक्ता बिजली बिल, मीटर और कनेक्शन संबंधी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। संवाद