अंबाला सिटी। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए वीरवार को बिजली अदालत का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अग्रसेन चौक स्थित विद्युत सदन के द्वितीय तल पर कार्यकारी अभियंता कार्यालय में संपन्न हुआ। इस बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी अभियंता हरीश कुमार ने की। हालांकि इस दौरान एक ही शिकायत आई जोकि बिजली बिल की बढ़ोतरी से संबंधित था, जिसका मौके पर ही निपटान करने के निर्देश दे दिए गए। संवाद