फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बलदेव नगर कार्यालय में बिजली अदालत आज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए मंगलवार को बिजली अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर अंबाला शहर के बलदेव नगर स्थित अधीक्षक अभियंता कार्यालय (अजीत पेट्रोल पंप के पास) में आयोजित होगा। अधीक्षक अभियंता विनोद कुमार गोयल बैठक की अध्यक्षता करेंगे। शिविर का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया गया है। उपभोक्ता बिजली बिल, मीटर रीडिंग, नए कनेक्शन या वोल्टेज से जुड़ी शिकायत सीधे अधिकारी के समक्ष रख सकते हैं ताकि उनका मौके पर निपटारा किया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें