फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावों में खुली बिजली निगम की लॉटरी, भर रहा खजाना

विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। चुनावी माहौल से बिजली निगम को भी फायदा हो रहा है। या यूं कहें कि बिजली निगम की लाटरी लग गई है। चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशी जिनका बिजली का बिल बकाया है। वह बिजली निगम के खजाने में रोजाना बकाया बिल की राशि जमा करवा रहे हैं। शुक्रवार तक करीब 25 लाख रुपये बिजली निगम के पास जमा हो चुके हैं।
विज्ञापन

यह राशि तब आई है जब चुनाव के लिए नामांकन अभी प्रारंभिक अवस्था में हैं। यानि अभी नामांकन के शुरुआती दो दिन ही निकले हैं। 28 अक्तूबर नामांकन की आखिरी तारीख है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि आखिरी तारीख तक बिजली निगम अच्छे खासे बकाया बिजली बिलों की रिकवरी करेगा। सरपंच, पंच, ब्लॉक समिति व जिला परिषद चुनावों का बिगुल राज्य चुनाव आयोग बजा चुका है। जिसमें अंबाला जिले में चुनाव के लिए 21 से 28 अक्तूबर तक नामांकन होने हैं। जिस प्रत्याशी को चुनाव लड़ना है उसे बिजली निगम समेत अन्य विभागों से एनओसी लेनी जरूरी है। बिजली निगम से एनओसी तभी मिलेगी जब प्रत्याशी पर बिजली का बिल बकाया न हो। बकाएदारों को कई बार नोटिस भेज कर बिजली निगम भी बकाया बिल जमा कराने की कई बार अपील कर चुका है, परंतु किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। अब चुनाव लड़ने के लिए बिजली निगम से एनओसी चाहिए तो उपभोक्ता बकाया बिल जमा कराने में लगे हैं। फिर चाहे बिल लाखों रुपये ही क्यों न हो। शुक्रवार तक अधोया पावर हाउस में काफी लोग एनओसी ले चुके हैं। इनमें से ऐसे भी हैं जिन पर पहले से कोई बिल बकाया नहीं है।
बॉक्स
सुबह से ही पहुंच रहे प्रत्याशी
एनओसी लेने के लिए सैंकड़ों प्रत्याशी सुबह से ही पावर हाउस में पहुंच रहे हैं। एनओसी लेने के प्रत्याशी को बकाया बिजली बिल की फोटो कॉपी और एक आवेदन साथ देना होगा। बिजली निगम के अधिकारी उनका रिकॉर्ड जांचने के बाद प्रत्याशी को एनओसी जारी करेंगे। यह एनओसी चुनाव के नामांकन पत्र के साथ जमा होगी।
विज्ञापन

बॉक्स
चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी को बिजली निगम से एनओसी लेनी होगी। एनओसी तभी मिलेगी जब प्रत्याशी पर कोई बकाया न हो। एनओसी लेने के लिए लोग बकाया राशि जमा करवा रहे हैं। करीब 25 लाख रुपये के बकाया बिलों की रिकवरी शुक्रवार तक हो चुकी है।
विज्ञापन

- विशाल सैनी, एसडीओ, बिजली विभाग अधोया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें