अंबाला सिटी। अंबाला सर्कल के बिजली उपभोक्ता अब अपनी बिजली संबंधित शिकायत दो दिन कर सकते हैं। बिजली निगम की ओर से बिजली अदालत हर मंगलवार को यूएचबीवीएन के अधीक्षक अभियंता कार्यालय बलदेव नगर और हर गुरुवार को अंबाला शहर, अंबाला छावनी, नारायणगढ़ डिविजन में कार्यकारी अभियंता कार्यालय में लगाई जाती है। उपभोक्ता सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक इस अदालत में शिकायत कर सकते हैं। इन बिजली अदालत में मौके पर समस्या के समाधान के लिए कार्रवाई की जाती है। संवाद