अंबाला। सुंदर नगर में शुक्रवार दोपहर के समय बिजली का काम करते समय सीढ़ी से गिरने पर व्यक्ति हरीश की मौत हो गई। परिजन खून से लथपथ हालत में शव लेकर अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टर ने मृत घोषित करने के बाद पुलिस को सूचित कर दिया। शव का शनिवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पड़ाव थाना प्रभारी देवेंद्र का कहना है कि प्राथमिक दृष्टि में मौत का कारण सीढ़ी से गिरना सामने आ रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कारणों का पता चल पाएगा। अभी तक उनके पास किसी की कोई शिकायत नहीं आई है। बताया जाता है कि हरीश बिजली का काम करता था और ठेके लेता था। सुंदर नगर के एक मकान में वह बिजली का काम कर रहा था। साथी के साथ सीढ़ी पर काम करते समय वह अनियंत्रित होकर गिर गया। मृतक विवाहित था और उसके दो बच्चे हैं। संवाद