फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के लिए फीनिक्स क्लब में बिछी बिसात

Thu, 25 May 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट्रल फीनिक्स क्लब में वार्षिक चुनाव को लेकर बिसात बिछ चुकी है। मुख्य मुकाबला चेयरमैन पद को लेकर होगा। नामांकन दाखिल करने के लिए बुधवार अंतिम दिन था। चेयरमैन पद के लिए पवन शर्मा ने अपना नामांकन दाखिल किया जबकि इससे पहले इसी पद के लिए तरुण दुआ अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं। सचिव पद के लिए विजय शर्मा और विजय सोनी दो प्रत्याशी मैदान में है। इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद के लिए अरुण गुप्ता, सुदेश धीमान और ऋषि सहगल के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा। शेष बचे संयुक्त सचिव पद के लिए केवल एक प्रत्याशी देवेंद्र सिंह ढिल्लो ने अपना नामांकन दाखिल किया। उनके मुकाबले में किसी अन्य प्रत्याशी के नहीं होने से उनका संयुक्त सचिव बनना तय है। इसी तरह छह कार्यकारी सदस्यों के लिए सुनील बत्तरा, ऋषि राज गुप्ता, संदीप गर्ग, डॉ. केसी शर्मा, अमित धवन व चेतन दत्ता ने नामांकन दाखिल किए। मुकाबले में कोई अन्य प्रत्याशी नहीं होने से सभी छह प्रत्याशियों का पद पर काबिज होना तय है। गौरतलब है कि 27 मई तक प्रत्याशी अपने नाम वापस ले सकते है। क्लब का चुनाव 5 जून को तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें