नग्गल के जनुसई हैड के पास शनिवार देररात दो कारों की भिड़ंत में दो चुनाव अधिकारी बाल-बाल बच गए। पुलिस के अनुसार दो कारों में अचानक टक्कर हो गई। हादसे के तुरंत बाद राहगीर एकत्रित हो गए। इस बीच सूचना मिलते ही नग्गल पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस थाना नग्गल एसएचओ रघुबीर सिंह ने बताया कि शनिवार देर शाम कार में सवार होकर इलेक्शन ड्यूटी मजिस्ट्रेट और सुपरवाइजर सवार होकर जा रहे थे, लेकिन जैसे ही जनसुई हैड के पास पहुंचे तो दो कारों के बीच टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई है। वहीं, दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गई।