फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पेंशन लेने आए बुजुर्ग की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शहजादपुर। शहजादपुर-अंबाला मार्ग पर अनाज मंडी के नजदीक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं दूसरा घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बाद दोपहर शहजादपुर से अंबाला की ओर जा रहे मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को अनाज मंडी के मोड़ के नजदीक एक अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। दोनों मोटरसाइकिल सवार सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन

दोनों लोगों को सीएचसी शहजादपुर पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया और दूसरे का उपचार शुरू कर दिया। मृतक की पहचान सोंतली निवासी रिटायर्ड फौजी लगभग 65 वर्षीय बलविंदर सिंह व घायल की पहचान सोंतली निवासी लगभग 57 वर्षीय अमीर सिंह के रूप में हुई। घायल को शहर के नागरिक अस्पताल रैफर किया गया। पुलिस ने मृतक बलविंदर का शव पोस्टमार्टम के लिए नारायणगढ़ शवगृह में भेज दिया और कार्यवाही शुरू कर दी है। मृतक बलविंदर सिंह शहजादपुर बैंक में पेंशन लेने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें