फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कुरडी पर कूड़ा डालकर कब्जा करने नीयत से बुजुर्ग पर किया हमला मौत..

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव समलेहड़ी में कुरड़ी पर कूूूड़ा डालकर कब्जा करने की नीयत से आरोपी पिता पुत्र ने बुजुर्ग और उसके बेटे की मुक्कों से हमला कर दिया। इस हमले में बुजुर्ग बेेहोश होकर जमीन पर गिर गया। आनन-फानन में परिजन बुजुर्ग को लेकर छावनी के अस्पताल पहुुंचे। जहां पर डाक्टर ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। साहा पुलिस ने मृतक बुजुर्ग के बेटे की शिकायत पर आरोपी पिता पुत्र के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना साहा पुलिस को दी शिकायत में गांव समलेहड़ी निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि वह उसके पिता चमन सिंह को हार्ट की बीमारी थी और उसके पिता का 2-3 साल से पीजीआई से कार्डियोडिपार्टमेंट से ईलाज चल रहा था और उसके पिता की पीजीआई से एंजियोग्राफी हुई थी।
उनके घर के सामने बबला और उसका बेटा जोनी उर्फ साजन रहते है और इनका घर उनके घर के सामने पड़ता है और बीच में फिरनी लगती है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह भी हार्ट का मरीज है और उसे 2 स्टंट डले हुये है। उनकी कुरडी घर के सामने सडक के पास पडी है। जिसे बबला और उसका बेटा जोनी कुरडी पर कूडा डालकर उसको कब्जाना चाहते थे जिसे लेकर कई बार उसके पिता की उनक साथ बहस भी हो रखी थी। शनिवार को वह उनकी कुरडी को जबरदस्ती उठाकर ले जाने लगे जिस पर उसने और उसके पिता ने आरोपी पिता पुत्र को ऐसा करने से मना किया तो वह दोनों तैश में आ गए और उसके पिता पर मुक्कों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

जब वह दोनों आरोपियों से अपने पिता को छुड़ाने लगा तो उन्होंने उसके साथ भी मारपीट की। इस हमले में उसके पिता जमीन पर गिर गए और बेहोश हो गए। इसके बाद वह अपने पिता को लेकर छावनी के नागरिक अस्पताल में पहुंचा तो डाक्टर ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें