अंबाला। अमृतसर से नई दिल्ली जा रही ट्रेन नंबर 20808 में सफर कर रहे पुणे के एक बुजुर्ग यात्री का सामान चोरी हो गया। वारदात अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर हुई। बदमाशों द्वारा चोरी किए गए हैंडबैग में नकद राशि समेत महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे। पीड़ित स्वर्ण सिंह जब्बल (78) ने जीआरपी को बताया कि घटना 22 मार्च को उस समय हुई जब ट्रेन अंबाला स्टेशन पर रुकी थी। बैग में लगभग 12,000 रुपये नकद, एक रेडमी-9 मोबाइल फोन, उनके और उनकी पत्नी के आधार कार्ड, पोस्ट ऑफिस का डेबिट कार्ड और महत्वपूर्ण मेडिकल कार्ड रखे हुए थे। संवाद