अंबाला। कैंट के नन्हेड़ा में बुजुर्ग ने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान नन्हेड़ा निवासी महेंद्र सिंह के रूप में हुई। दवा का सेवन करने के बाद बुजुर्ग को उपचार के लिए कैंट के नागरिक अस्पताल लाया गया था, जहां से डॉक्टर ने चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया था। रास्ते में ही बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। पड़ाव थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कैंट अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। रविवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। फिलहाल बुजुर्ग के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बुजुर्ग अविवाहित था और अपने चार भाइयों के संग रहता था।