अंबाला सिटी। नया बांस इलाके में बुजुर्ग महिला की मौजूदगी में ही हजारों रुपये की चोरी हो गई। बुजुर्ग महिला पहली मंजिल पर सो रही थी और चोर नीचे वाले कमरों के ताले तोड़कर हजारों की नगदी और जेवरात ले उड़े। नयाबांस निवासी ऊषा ने बताया कि वह घर पर अकेली रहती है। 24 अप्रैल की सुबह को ऊपरी मंजिल पर सोई थी। जब वह सुबह चार बजे के करीब नीचे आई तो देखा कि मेन गेट के दोनों ताले टूटे थे। कमरे में रखी अलमारी से 15 हजार रुपये और तीन चांदी के सिक्के, एक पाजेब चांदी और दूसरे पर्स में रखी नगदी गायब थी।