फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बुजुर्ग और बेटे पर ईंट से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। मकान बनाने के लिए पड़ोसी के खाली प्लाॅट में बुजुर्ग के मकान निर्माण सामग्री रखने पर पड़ोसी ने पत्नी और बेटे के साथ मिलकर बुजुर्ग से मारपीट कर दी। आरोपी के बेटे ने तैश में आकर बुजुर्ग पर ईंट से हमला कर दिया।
विज्ञापन

घायल बुजुर्ग को बचाने आए जीजा के साथ भी आरोपियों ने हमला कर दिया। घायल बुजुर्ग को आरोपियों से चंगुल से छुड़ाकर जीजा ने अस्पताल पहुंचाया।
पारस नगर निवासी अमरजीत सिंह ने बताया कि उसने मकान बनाने के लिए कुछ सामग्री पड़ोस में रामकुमार के खाली प्लॉट में रखी थी। पिछले महीने बाढ़ के कारण प्लॉट में दीवार गिर गई। इससे पानी प्लॉट में जमा हो गया। इसके बाद बुजुर्ग ने अपना सामान प्लॉट से उठा लिया। प्लॉट की स्थिति देखकर प्लॉट मालिक रामकुमार बुजुर्ग पर भड़कने लगा। उसके साथ गालीगलौज करने लगा।
इसी दौरान प्लॉट मालिक रामकुमार का पुत्र और पुत्रवधू वहां आ गए और उनके झगड़ा करने लगे। इतने में प्लॉट मालिक के पुत्र ने बुजुर्ग पर हमला कर दिया। उसके सिर और मुंह पर ईंट से वार किया। वे बुरी तरह घायल हो गए। इसके बाद यह देख पीड़ित के जीजा बलवंत सिंह ने उन्हें बचाया और अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें