फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सरयु-यमुना एक्सप्रेस से आठ तोले सोना चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। ट्रेनों में चोरियां लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे ही दो नए मामले अंबाला कैंट के जीआरपी थाने में दर्ज किए गए। पहले मामले में चंडीगढ़ निवासी रामकेश यादव ने बताया कि 12 जुलाई को वो आजमगढ़ रेलवे स्टेशन से अंबाला छावनी के लिए ट्रेन नंबर 14649 सरयु-यमुना एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे। इस दौरान रेलवे स्टेशन दुखेड़ी के पास उसका ट्राली बैग चोरी हो गया। बैग में 8 तोले सोना व आधा किलो चांदी का सामान था। चोरी हुए सामान में गले का हार, मांग टीका, नथनी कान का रिंग, सोने की चैन, चांदी की पाजेब, कमर बंद था।
विज्ञापन

इसी प्रकार दूसरे मामले में अंबाला कैंट निवासी वर्षा ने बताया कि 13 जुलाई को वो ट्रेन नंबर 04651 जयनगर-अमृतसर क्लोन एक्सप्रेस के कोच नंबर एस-4 की सीट नंबर 56 पर पुरानी दिल्ली से अंबाला कैंट कि लिए सवार हुई थी। ट्रेन में चढ़ने के बाद उसने अपना बैग ऊपर वाली सीट पर रख दिया और वो नीचे सीट पर बैठ गई। ट्रेन चलने के 10 मिनट बाद पानी पीने के लिए जब उसने अपने बैग को देखा तो बैग गायब था। जिस समय यह घटना का पता चला उस समय यात्री ने बताया कि ट्रेन सब्जी मंडी रेलवे स्टेशन को पार कर गई थी। दोपहर लगभग 1 बजे उसने रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर बैग गुम होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसके बाद वो खुद बैग को ट्रेन में ही ढूंढने लगी तो एस-2 के शौचालय के बाहर उसका बैग मिल गया। जब बैग को चैक किया तो इसके अंदर से मोबाइल फोन ,पर्स सहित असली दस्तावेज गायब थे।इसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, डेबिट कार्ड और दो हजार नकदी थी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें