फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ नए केस, वायरल के मरीज भी बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। डेंगू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ा दी है। लगातार आ रहे डेंगू के नए मामलों को संभाल पाना विभाग के लिए मुश्किल हो रहा है। अस्पतालों में स्थिति है कि अब डेंगू वार्ड में बेड का टोटा होने लगा है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अन्य वार्ड में मरीजों को शिफ्ट करने में जुटा है। बुधवार को जिले में डेंगू के आठ नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसके बाद डेंगू के कारण बीमार होने वाले मरीजों की संख्या 198 पहुंच गई है। वहीं डेंगू के साथ खांसी, जुकाम व बुखार के मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि इमरजेंसी व ओपीडी वार्ड में मरीजों की लंबी कतार लगी हुई है। यह स्थिति न केवल सरकारी, बल्कि प्राइवेट अस्पताल की भी है। दूसरी ओर, अब प्लेटलेट्स की मांग बढ़ती जा रही है। जिसे पूरा करने में रक्त सेवा संस्थाओं के पसीने छूटने लगे हैं। रक्त सेवक सोसायटी की ओर से बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुपों में पिछले कुछ दिनों में हलचल तेज हो गई है। वहीं रक्त की मांग भी बढ़ गई है। इसके उलट स्वास्थ्य विभाग कई बार लेटर जारी कर जरूरत पढ़ने पर ही प्लेटलेट्स चढ़ाने की बात कह चुका है इसके बावजूद स्थिति सुधर नहीं रही है।
नारायणगढ़ से किया रेफर
बड़ागढ़ से आए हैं, आठ दिन से बुखार है। पहले चार दिन नारायणगढ़ के सरकारी अस्पताल में रही, जब ठीक नहीं हुई तो कैंट सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया। अभी भी ज्यादा सुधार नहीं है। - प्रिया
विज्ञापन

पिछले 13 दिन से दाखिल
पिछले करीब 13 दिन से अस्पताल में दाखिल है। स्थिति में अब थोड़ा सा सुधार है क्योंकि अब बुखार नहीं है। उम्मीद है कि डॉक्टर जल्द ही छुट्टी दे देंगे और अब घर पर जाकर आराम कर सकेंगे। -सीता देवी
जल्द ठीक होने की उम्मीद
शनिवार से बहुत तेज बुखार है, सेल भी डाउन हैं। लगातार स्थिति बिगड़ती देखते हुए कल ही अस्पताल में दाखिल हुए हैं। उपचार चल रहा है। उम्मीद है जल्द ही तबीयत ठीक हो जाएगी। -ममतेश
चार दिन पहले अस्पताल आए थे, तभी से दाखिल हैं। बुखार भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। देखते हैं कि कब तक बुखार कम होता है। यही प्रार्थना है कि जल्द से जल्द ठीक होकर घर जाएं। -जवतंरी देवी
विज्ञापन

अस्पतालों में जरूरत के हिसाब से बेड की संख्या बढ़ा रहे हैं। मरीजों को किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
- कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें