फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: आठ बदमाशों ने दंपती को हथियारों से बुरी तरह पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर के रतनगढ़ निवासी दीपक और उसकी पत्नी व भाई को सोमवार को आठ बदमाशों ने बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। आरोपी अपने साथ हथियार लिए थे। पहले उन्होंने दीपक का पीछा किया फिर जैसे ही दीपक अपनी जान बचाने के लिए एक पेट्रोल पंप में छिपा तो वहां पर घुसकर आरोपियों ने उसके व पत्नी को पीटकर लहूलुहान कर दिया। शिकायतकर्ता दीपक ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान आरोपी अंकुश ने उनके साथ मारपीट की थी। जिस पर पुलिस कार्रवाई भी हुई। इसी रंजिश के चलते अब अंकुश ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की वारदात को अंजाम दिया है। बहरहाल पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने अभिषेक कालिया, लैफ्टी, अंकुश, नवतेज, साहिल बामन, करण सैनी, सम्मी सौढा, सागर के खिलाफ धमकी देने, मारपीट करने सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।शहर के सेक्टर आठ स्थित रतनगढ़ निवासी दीपक ने बताया कि वह रणजीत नगर में बंटी सर्विस स्टेशन पर प्राइवेट नौकरी करता है। सोमवार को वह पत्नी प्रिया हंस के साथ अपने सर्विस स्टेशन के मालिक बंटी के घर मिलने गया था। इसके बाद शाम को करीब 4:30 बजे उसका दोस्त दविन्द्र मुझे व मेरी पत्नी को घर छोड़ने के लिए रणजीत नगर से रतनगढ़ के लिए चला। हम कुछ दूर चले ही थे कि पीछे देखा तो हमारा पीछा अभिषेक कालिया, लैफ्टी, अंकुश, नवतेज, साहिल बामन, करण सैनी, सम्मी सौढा, सागर तीन बाइक पर हथियार लेकर कर आ रहे थे। इसके बाद उसने बाइक चला रहे दोस्त दविन्दर को कहा कि यह हमारे को मारने पीटने के लिये आ रहे है कही साइड में छुप जाते हैं। इसके बाद दविन्दर बाइक दौड़ा कर पेट्रोल पंप में ले गया और दविन्दर वहां से भाग गया। वह व उसकी पत्नी पेट्रोल पंप के दफ्तर में बचाव के लिये घुसने लगे तो पीछे आ रहे आठों लड़के दफ्तर में पीछे पीछे घुस गए और उसके व मेरी पत्नी के साथ मार पिटाई करनी शुरु कर दी।
विज्ञापन

अभिषेक कालिया, नवतेज और लैफ्टी ने उसको पेट्रोल पंप के दफ्तर से खींचकर बाहर लाए और खूब मारा। अभिषेक कालिया के हाथ में गंडासा, अकुंश के हाथ में लोहे की पाइप, नवतेज के हाथ में कड़ा, साहिल बामन के हाथ में गरारी टाइट लोहे का हथियार, कर्ण सैनी के हाथ में डंडा, सम्मी सौढा के हाथ में पाइप, सागर के हाथ में डंडा, लैफ्टी के हाथ में लोहे की राॅड थी। इन हथियारों से आरोपियों ने उसकी टांगों पर, दोनों हाथों पर, सिर पर, कमर पर और पत्नी की पीठ पर, टांग पर बाजू पर चोटें मारी और मारपीट कर चले गए।
शिकायतकर्ता दीपक ने बताया कि उसी समय आरोपी उनकी बुआ के लड़के मिलाप नगर निवासी गुरजीत सिंह की मोबाइल की दुकान में गए और उन्होंने उसके साथ भी मारपीट कर दी।
विज्ञापन


डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल
पेट्रोल पंप पर मारपीट की घटना के दौरान एक कर्मचारी ने डायल 112 पर फोन कर दिया। जिसके बाद पुलिस टीम के पहुंचने पर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। शिकायतकर्ता दीपक की पत्नी को उपचार के लिए अंबाला शहर के सिविल अस्पताल ले आए तो बुआ के लड़के गुरजीत को भी उसका दोस्त इलाज के सिविल अस्पताल ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें