फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कनाडा में रहने वाले रिश्तेदार का बेटा बनकर आठ लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। साइबर ठगों ने कनाडा में रहने वाले रिश्तेदार का बेटा बनकर सौतली गांव में रहने वाली एक दिव्यांग महिला से आठ लाख रुपये ठग लिए है। ठग ने रोते हुए खुद के डिपोट होने की बात कहीं और आठ लाख रुपये देकर बचाने को कहा। इसके बाद उसने उन्हें करीब 15 लाख रुपये खाते में डालने की फर्जी स्लिप भी भेजी। आरोपी ने कहा कि वह ये पैसा वह कनाडा में इस्तेमाल नहीं कर सकता, इसलिए आपको भेज दिया। पुलिस ने अब पीड़िता की शिकायत पर करनजोत व रोनित दास पर मामला दर्ज कर गंभीरता से जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


सौतली गांव निवासी 36 वर्षीय अरविंद कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दोनों टांगों से दिव्यांग है और पांचवीं कक्षा तक पढ़ी है। उसकी बड़ी बहन नरेंद्र कौर अंबाला कैंट में रहती है और उसकी ननद का लड़का करनजोत कनाडा गया हुआ है। 30 मार्च को दोपहर में उसके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह करनजोत बोल रहा है। इतना कहते ही वह रोने लगा और कहा कि मासी एजेंट उसे दो- चार दिन में कनाडा से डिपोट कर देंगे। अगर वह कनाडा के एजेंट को 8 लाख रुपये दे दे तो उसका काम हो जाएगा। आरोपी ने कहा कि उसके खाते में 9 से 10 लाख पड़े हैं लेकिन उनका इस्तेमाल यहां नहीं कर सकता। इतना बोलने के बाद वह रोने लगा और कहा कि वह घर में न बताए, नहीं तो वह सुसाइड कर लेगा।
8 लाख रुपये खाते में डालने की बात बोलकर झांसे में लिया

शिकायतकर्ता ने बताया कि ठग इतना शातिर था कि उसने कहा कि जो पैसे वह यहां इस्तेमाल नहीं कर सकता वो आठ लाख उसने खाते में डाल रहा है और कुछ देर बाद एक स्लिप भेजी जिसमें वो दिख रहा था कि खाते में डाल दिए। उसके बाद ठग ने एक ओर स्लिप भेजी और कहा कि 9 लाख 75 हजार ओर डाले हैं वो उसकी मां को दे देना। इस तरह से महिला को विश्वास हो गया। बाद में ठग ने थोड़े-थोड़े कर करीब 8 लाख रुपये अपने खाते में डलवा लिए। जैसे ही पूरी राशि डाल दी तो 1 अप्रैल 2023 को फिर फोन आया कि 5 लाख रुपये ओर डाल दो और वो दबाव बनाने लगा। शक होने पर बहन को फोन किया तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। इस दौरान एजेंट रोनितदास का भी फोन आया और वो 30 हजार रुपये लेकर पूरे पैसे दिलवाने की बात कहीं। इसके बाद पुलिस को फोन कर पूरी आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें