फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कनाडा भेजने के नाम पर साढ़े आठ लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
शहजादपुर। विदेश भेजने के नाzम पर ठगी करने, दस्तावेज जब्त करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नन्हेड़ा (अंबाला) निवासी तरुण कुमार ने कहा कि वह जुलाई 2022 में अपने दोस्त के माध्यम से भूपेंद्र सिंह निवासी कोड़वा खुर्द के संपर्क में आया। शिकायतकर्ता ने बताया कि मेरे दोस्त ने बताया कि भूपेंद्र सिंह बैंक में काम करने के साथ-साथ विदेश भेजने का काम भी करता है। शिकायतकर्ता भूपेंद्र सिंह को मिलने उसके गांव कोड़वा खुर्द गया। वहां उससे हमारी बातचीत हुई।
शिकायतकर्ता ने बताया कि अगस्त 2022 को आरोपी के घर गया वहां उसने आरोपी ने कनाडा भेजने का वादा किया। जिस पर आरोपी ने पीड़ित को आठ लाख रुपये देने को कहा और कहा वह टूरिस्ट वीजा को वर्क वीजा में बदलवा देगा। इसके साथ ही नौकरी भी लगवा देगा। पीड़ित उनकी बातों में आ गया और आरोपी ने उसी समय 50 हजार रुपये और दस्तावेज देने को कहा और बाकी की रकम थोड़े-थोड़े जमा करवाने को कहा जो मैंने 50 हजार और दस्तावेज उसको दे दिए। आरोपी ने विश्वास दिलाया कि जब सारी पेमेंट हो जायेगी तो एक महीने के अंदर वह मेरा कनाडा का वीजा लगवा देगा। शिकायतकर्ता के अनुसार भूपेंद्र सिंह ने छह सितंबर 2022 को दोबारा फोन किया कि विदेश जाने के लिए विदेश से किसी व्यक्ति से स्पोंसरशिप मंगवानी पड़ती है जो हमने मंगवा ली है और तुम शाम को मिलने आओ जब मैं उसके घर पहुंचा तो उसने कहा कि 7 लाख 50 हजार जल्द देने होंगे। यहां 50 हजार रुपये दे दिए और कागजों पर हस्ताक्षर करा लिए। 30 नवम्बर को पीड़ित दोबारा आरोपी के घर गया और पांच लाख रुपये दे दिए। इसके बाद 2 लाख रुपये और दिए। इसके बाद आरोपी ने कहा कि वीजा दूतावास ने रद कर दिया। अब आरोपी पीड़ित को पहचानने से इनकार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें