फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पर्यावरण दिवस पर शिक्षण और सामाजिक संस्थाओं ने लगाए पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। डीएवी पब्लिक स्कूल रिविर साइड के डीएवी पब्लिक स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसका उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण को स्वच्छ व संरक्षित रखने के लिए सजग करना रहा। इस अभियान में कक्षा सातवीं से नौवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने स्वच्छ पर्यावरण रखने का संदेश देते हुए पोस्टर बनाए और नारे लगाकर पर्यावरण को बचाने का संकल्प भी लिया।फोटो...6
विज्ञापन



पौधारोपण कर मनाया पर्यावरण दिवस

अंबाला सिटी। मुरलीधर डीएवी पब्लिक स्कूल की एनएसएस शाखा ने पौधारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। छात्रों ने बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में बोतल को काटकर गमले बनाए और उसमें पौधे लगाए और 12वीं कक्षा के छात्रों ने स्कूल के प्रांगण में कई तरह के वृक्षों का पौधारोपण किया। प्रिंसिपल डॉ. आरआर सूरी और एनएसएस शाखा की इंचार्ज अलका सैनी ने भी छात्रों के साथ पौधारोपण किया।

बच्चों को दी जल बचाने की सीख
अंबाला सिटी। शहर के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में विश्व पर्यावरण दिवस पर जल संरक्षण और पर्यावरण विषय पर एक सेमिनार कराया। इसके मुख्य वक्ता हरियाणा कृषि मंडी से अवकाश प्राप्त सुभाष चंद्र रहे। सुभाष ने अगस्त 2020 में रिटायरमेंट के बाद जल संरक्षण विषय पर लोगों को जागरूक करने की योजना बनाई। उन्होंने संस्थान में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। अंत में प्रिंसिपल ने मुख्य वक्ता को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन



तीन दिवसीय बाल संस्कार शिविर शुरू

अंबाला सिटी। भारत विकास परिषद् की महर्षि दयानंद शाखा अंबाला शहर की ओर से शहर के केपीएके महाविद्यालय में तीन दिवसीय बाल संस्कार शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से किया।
शिविर में बच्चों को परिषद के पांच सूत्र संपर्क, संस्कार, सेवा, समर्पण सहयोग पर वार्ता, प्रेरक प्रसंग, योगा, खेल, महापुराण रामायण व वैदिक गणित आदि बारे अवगत कराया जाएगा। प्रांतीय पर्यावरण संयोजक भारती खन्ना के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस पर बच्चों व उपस्थित सदस्यों के साथ विद्यालय के प्रांगण में पांच पौधे लगाकर इस दिवस की बधाई दी।

पर्यावरण के प्रति संवेदनशील होना जरूरी : अरोड़ा
अंबाला सिटी। देव समाज कॉलेज फॉर गर्ल्स में यूथ वेलफेयर सोसाइटी की प्रभारी प्रो. नीतिका बजाज की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इसके अंतर्गत कॉलेज प्रांगण में छात्राओं की ओर से पौधारोपण किया। प्रिंसिपल मुक्ता अरोड़ा ने कहा कि हम सभी को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील होना होगा और यथासंभव इसकी सुरक्षा के लिए प्रयास करना होगा। हम सभी का यह कर्तव्य है कि हम स्वयं तो अधिकाधिक संख्या में पौधे लगाएं और दूसरों को भी प्रेरित करें।
स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों को बांटे पौधे
अंबाला। जीएमएन कॉलेज अंबाला में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण अभियान शुरू हुआ। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. रोहित दत्त ने हर्बल गार्डनिंग कोर्स के माध्यम से तैयार पौधों को स्टाफ सदस्यों और कुछ विद्यार्थियों को भी वितरित किए। इस अवसर पर डॉ. सीमा कंसल, डॉ. अनुपमा सिहाग, बृजेश कुमार, डॉ. मीनू राठी, डॉ. धर्मवीर सैनी, डॉ. सरोज, डॉ. शिखा जग्गी, डॉ.अनीश और सुनील कुमार मौजूद रहे।


छात्राओं ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस
बराड़ा। संत मोहन सिंह खालसा लबाना गर्ल्स कॉलेज परिसर में अर्थशास्त्र विभाग प्रकोष्ठ के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. इंदु विज, प्रबंधक समिति प्रधान दीदार सिंह के नेतृत्व में पौधा रोपित किया। इस मौके पर परीक्षा केंद्र उप अधीक्षक डॉ. सिमरनजीत कौर, परीक्षा केंद्र ऑब्जर्वर डॉ. दर्शन सिंह लांबा, डॉ. शशि खुराना, डॉ. पूजा बैरागी, सीमा सैनी, करनजीत कौर मौजूद रहे।

पौधारोपण कर स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया

बराड़ा। शैमफॉर्ड विद्यालय परिसर में पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ किया गया। स्वयंसेवकों की ओर से विद्यालय में विभिन्न प्रजातियों के पौधारोपण कर स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया। एनएसएस की समन्वयक सरिता, एनएसएस अधिकारी लवली जैन, प्रीति कौशल, विनोद कुमार व सुशील कुमार के निर्देशन में योजना के स्वयंसेवकों ने मिलकर पौधे लगाकर विद्यालय की सुंदरता बढ़ाई। विद्यालय चेयरमैन इंद्रजीत सिंह और प्रिंसिपल रूबी शर्मा ने पर्यावरण दिवस की बधाई दी।
शिवालिक गुरुकुल में मना विश्व पर्यावरण दिवस
बराड़ा। गांव अलियासपुर स्थित शिवालिक गुरुकुल में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पौधारोपण किया। संस्थान संस्थापक रविंद्र आर्य ने बताया कि आधुनिकीकरण, औद्योगिकीकरण और बढ़ती जनसंख्या के घनत्व के चलते वनों का क्षेत्र दिन प्रतिदिन तीव्र गति से घटता जा रहा है। हम सभी को जन्मदिन, विवाह, वर्षगांठ मांगलिक अवसरों पर पौधारोपण और सार्वजनिक समारोह में अतिथियों का पौधा भेंटकर स्वागत एवं अभिनंदन करने जैसी परंपरा को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता है। इस मौके पर नायब सिंह आर्य, कर्नल परविंद्र सिंह, आचार्य कृष्णदेव और प्रधानाध्यापक विकास दीप मौजूद रहे।

सेक्टर-9 के नजदीक पार्क में लगाए पौधे
अंबाला सिटी। विश्व पर्यावरण दिवस पर एकम न्यास के सदस्यों की ओर से सेक्टर-9 के नजदीक पार्क में पौधारोपण किया और पौधों के देखभाल की जिम्मेदारी ली। इस अवसर पर एकम न्यास के प्रोजेक्ट सह संयोजक कंवलजीत सहगल, अमित चानना,दीपक गोयल, मनीष गर्ग, विपिन आनंद, राजेश कुमार, रोहित गोयल और मयंक अग्रवाल मौजूद रहे।

पर्यावरण है तो जीवन है : डाॅ.अनुपमा
अंबाला। आर्य गर्ल्स काॅलेज में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। इस मौके पर टीचिंग और नाॅन टीचिंग के सभी कर्मचारियों ने गमले और प्रांगण में पौधे लगाए। अवसर पर हरियाणा कला परिषद के अतिरिक्त निदेशक नागेंद्र शर्मा मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर प्रिंसिपल डाॅ. अनुपमा आर्य ने पौधा भेंटकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। प्रिंसिपल डाॅ. अनुपमा आर्य ने कहा कि पर्यावरण है तो जीवन है, जीवन है तो हम है। इस अवसर पर एनएसएस पीओ डाॅ. अनीता गोदारा, डाॅ. अनु वर्मा, डाॅ. सरिता चौधरी, डाॅ. सुमन, डाॅ. सुनीता और डाॅ. शचि शुक्ला मौजूद रहे।

विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रतियोगिता
अंबाला सिटी। एसए जैन कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। इस मौके पर वक्तव्य, भाषण, कविता प्रतियोगिता और पौधारोपण जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया। बतौर वक्ता हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड से जिला समन्वयक यमुनानगर संजीव और अन्य वक्ता जिला समन्यवक विवेक नरवाल रहे। मुख्य वक्ता ने जल सरंक्षण व जैव विविधता जैसे विषयों पर चर्चा की।

सभी को पर्यावरण का महत्व बताया
अंबाला। पर्यावरण दिवस पर भारत विकास परिषद विवेक शाखा की ओर से नंदलाल गीता विद्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल तेपला में पौधारोपण किया। परिषद द्वारा स्कूल प्रिंसिपल बलवंत सिंह और उनके स्टाफ के सहयोग से पौधारोपण किया। इसमें महिला और बाल विकास क्षेत्रीय सचिव नीता खेड़ा ने सभी को पर्यावरण का महत्व बताया। इस अवसर पर परिषद अध्यक्ष सुषमा सिंह, उपाध्यक्ष अशोक कक्कड़, जिला सचिव कमल भनोट, प्रभारी संजीव सचदेवा और डॉक्टर मदन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें