फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शिक्षामंत्री के तेवर तल्ख, राजस्व लेखाकार निलंबित

विज्ञापन
जनसंवाद कार्यक्रम में नारायणगढ़ उपमंडल में लोगों की ​शिकायत सुनते ​शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर।
विज्ञापन
शहजादपुर/नारायणगढ़। उपमंडल में रायवाली, धनाना, लाहा और नन्हेड़ा गांव में शनिवार को जनसंवाद कार्यक्रम हुआ। इसमें शिक्षा, वन और पर्यावरण मंत्री कंवरपाल बतौर मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

जनसंवाद कार्यक्रम में शिक्षामंत्री लोगों की शिकायतों पर सख्त कार्रवाई करते दिखे। शिक्षा, वन और पर्यावरण मंत्री ने एक शिकायत पर तहसील नारायणगढ़ के टीआरए तहसील राजस्व लेखाकार आदेश राणा को निलंबित कर दिया। रजिस्ट्री से संबंधित एक शिकायत पर नायब तहसीलदार के खिलाफ जांच के आदेश दिए।
शिक्षामंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में वर्तमान सरकार ने पूरे प्रदेश में बिना किसी भेद भाव के एक समान विकास के कार्य करवाए है। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी और त्वरित समधान करने के अधिकारियों को निर्देश भी दिए। सरकारी स्कूल रायवाली की छात्रा आंचल के जिला में दूसरा स्थान 97 प्रतिशत अंक लेकर प्राप्त करने पर शिक्षा मंत्री ने उसे शॉल ओढ़ाकर और अपनी ओर से 1100 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने रखी ये शिकायतें



पहला मामला

शराब पीकर राजस्व लेखाकार करते हैं काम

लाल सिंह नंबरदार ने शिक्षामंत्री को शिकायत देते हुए कहा कि आदेश राणा डेहर गांव के रहने वाले हैं। वे नारायणगढ़ तहसील में राजस्व लेखाकार के रूप में कार्यरत हैं। वे अक्सर अपने काम पर शराब पीकर आते हैं। राजस्व लेखाकार की पहले भी कई शिकायतें विभाग को मिल चुकी हैं। ऐसे में शिक्षामंत्री ने राजस्व लेखाकार को निलंबित करने के निर्देश दिए।



दूसरा मामला

स्टे ऑर्डर का डर दिखा रजिस्ट्री करने का आरोप

शहजादपुर से भाजपा के किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष सुरेश गोयल ने शिकायत की कि नारायणगढ़ और शहजादपुर में तैनात नायब तहसीलदार संजीव अत्री स्टे ऑर्डर के नाम पर लोगों को डराकर सुविधा शुल्क लेकर रजिस्ट्री कर रहे हैं। 11 अगस्त को पहले अधिकारी ने स्टे ऑर्डर का डर दिखाया, मगर 8000 रुपये लेकर रजिस्ट्री कर दी। उन्होंने बताया कि चार अगस्त को भी 18 हजार रुपये लेकर विडो रजिस्ट्री और ब्लाइंड रजिस्ट्री की। उन्होंने कहा कि अधिकारी ने जब से नारायणगढ़ और शहजादपुर का प्रभार संभाला है, जांच की जाए तो कई मामले सामने आ सकते हैं। इस मामले के बाद शिक्षामंत्री ने नायब तहसीलदार के खिलाफ जांच के निर्देश दिए।

तीसरा मामला

बीडीपीओ ने नहीं सुनी लकड़ी चोरी की शिकायत

पटवी गांव निवासी महेंद्र सिंह ने शिकायत देते हुए कहा कि 13 अगस्त को सरपंच की ओर से लकड़ी चोरी की जा रही थी। डायल 112 को फोन कर बुलाया और लकड़ी से भरी ट्राली और ट्रैक्टर पकड़ा दिया। इससे पहले ग्राम पंचायत पटवी में चार ट्रालियों में लकड़ी बेची जा चुकी हैं। शिकायत के बाद पुलिस ट्रैक्टर-ट्रॉली को पटवी चौकी ले गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि इसी दौरान डीसी, डीडीपीओ और एसडीएम नारायणगढ़ को की। इसके बाद एसडीएम से शिकायत बीडीपीओ को प्रेषित की। कई बार बीडीपीओ से संपर्क करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले में शिक्षामंत्री ने एसडीएम से मामले की जांच करने को कहा है।



चौथा मामला

बस नहीं है, विद्यार्थी होते हैं परेशान

रायवाली ग्रामवासियों की ओर से अंबाला से पंचकूला वाया रायवाली बस चलाए जाने की मांग रखी गई। ग्रामीणों ने बताया कि यहां बस सुविधा न होन से बहुत परेशानी होती है। इस पर शिक्षा मंत्री ने जीएम रोडवेज को निर्देश दिए कि वे बस चलवाना सुनिश्चित करवाएं ताकि विद्यार्थियों के साथ-साथ ग्रामीणों और अन्य लोगों को इसका लाभ मिल सके। जीएम रोडवेज ने शिक्षा मंत्री को अवगत करवाया कि सोमवार से सुबह के समय अंबाला पंचकूला वाया रायवाली बस चला दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें