फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: स्कूल प्रबंधन समितियों का हौसला बढाएंगी शिक्षामंत्री

विज्ञापन
जिला ​शिक्षा सदन।
विज्ञापन
अंबाला सिटी। प्रदेश की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा 10 जुलाई को छावनी के एसडी काॅलेज में आयोजित होने वाले कार्यक्रम एसएमसी प्रशिक्षण कम कांफ्रेंस में शिरकत करेंगी। इस कार्यक्रम में शिक्षामंत्री जिले के राजकीय स्कूलों के एसएमसी प्रधान, उपप्रधान से रूबरू होंगी। यह कार्यक्रम दोपहर 2:30 से शाम 6.30 बजे तक चलेगा।
विज्ञापन

जिले के राजकीय स्कूलों के एसएमसी के लिए जिला स्तर पर ऐसा पहला कार्यक्रम हो रहा है। जिसमें प्रत्येक राजकीय स्कूल से एसएमसी (स्कूल प्रबंधन समिति) के पदाधिकारी कार्यक्रम में पहुंचेंगे। यह कार्यक्रम हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से करवाया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर शिक्षा विभाग तैयारियों में जुटा है। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने कार्यक्रम को लेकर बीईओ, स्कूल प्रधानाचार्य और कर्मचारियों की बैठक ली। इसके साथ ही एसडी कॉलेज में भी कार्यक्रम की तैयारी की गई।
निपुण में स्टार अध्यापक, स्टार मेंटोर भी सम्मानित होंगे

इस कार्यक्रम के माध्यम से 10वीं और 12वीं में बेस्ट परिणाम देने वाले बेस्ट एसएमसी, स्कूल में बुनियादी ढांचा, सीएसआर प्रोजेक्ट, विद्यार्थी परिवहन सुरक्षा योजना, प्रवेश उत्सव के दौरान विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने में योगदान देने वाले, स्पोर्ट्स गतिविधियों में बढ़ावा देने, विज्ञान फेयर, बाल रंग कला उत्सव और निपुण कार्यक्रम के बेस्ट एसएमसी को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही निपुण में स्टार अध्यापक, स्टार मेंटोर भी सम्मानित होंगे और जिला में 10वीं परिणाम में जिला में टॉपर, 12वीं कक्षा में सभी चार संकाय में टॉपर, जेईई एडवांस व नीट में अच्छा स्कोर प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही राजकीय स्कूलों की ओर से प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी में जेईई, नीट, निपुण, ई-अधीगम, स्पोर्ट्स, एडवेंचर शिविर, एनएसक्यूएफ, एमडीएम, समग्र शिक्षा राजकीय माॅडल संस्कृति स्कूल, पीएम श्री स्कूल, बुनियाद, सुपर-100 समेत विभाग की अन्य गतिविधियों को लेकर जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


वर्जन

एसएमसी प्रशिक्षण कम कांफ्रेंस कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में जिले के राजकीय स्कूलों से एसएमसी पदाधिकारी प्रतिभागिता करेंगे। इस दौरान विभिन्न विषयों पर प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन


सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें