अंबाला। 134ए के तहत आवेदन करने वाले अभिभावकों के लिए अच्छी खबर है। विभाग की ओर से नोटिस जारी कर आवेदन करने वालों को यह राहत दी है। अब अभिभावक अपने छात्रों का आवेदन 31 मार्च तक करवा सकते हैं। इससे उन अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। जो अभी तक अपने छात्रों का 134ए के तहत दाखिला दिलवाने के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे। विभाग की ओर से कहा गया कि कोरोना वायरस के कारण अधिकतर कार्य बंद हो रखे है। इस कारण फार्म चैक करने व अन्य कार्य भी नहीं किए जा सकते है। इस कारण विभाग ने 31 मार्च तक आवेदन करने की प्रक्रिया को बढ़ा दिया है।
विभाग की ओर से आदेश जारी किए गए है कि 134ए के तहत आवेदन प्रक्रिया को 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया है। इस लिए छात्र आगे भी आवेदन कर सकते हैं।
सुरेश कुमार, डीईओ, अंबाला।