फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में ही मेडिकल शिक्षा का प्रबंध करने के लिए यूक्रेन से लौट विद्यार्थियों ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध के चलते अपनी मेडिकल की शिक्षा अधूरी छोड़ नारायणगढ़ वापस लौटे विद्यार्थियों ने मंगलवार को उपायुक्त अंबाला विक्रम सिंह को मुख्यमंत्री हरियाणा के नाम एक ज्ञापन सौंपा। मांग की गई कि विद्यार्थियों की आगे की मेडिकल की शिक्षा का प्रबंध हरियाणा में ही किया जाये तथा मेडिकल पढ़ाई के उसी वर्ष में दाखिले दिए जाएं, जिस वर्ष में पढ़ाई यूक्रेन में चल रही थी। आगे की शिक्षा सरकारी अनुदान के साथ या फिर यूक्रेन में दी जा रही ट्यूशन फीस पर ही सुचारू कराई जाए। उपायुक्त विक्रम सिंह ने आश्वासन दिया कि आगामी 24 मार्च को मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के सभी उपायुक्तों की होने वाली बैठक में आपकी इस समस्या का समाधान अवश्य निकाला जाएगा। इस मौके पर यशिका, कल्पना चौधरी, संदलदीप, हर्षवर्धन, अभिनव, आशीष कुमार, सिमरनजीत, हर्ष सैनी, तेजिंद्र कुमार, रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें