फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: विद्यार्थियों को अधिकारों के प्रति किया सजग

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। जीएमएन कॉलेज में लीगल अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में लीगल लिटरेसी बढ़ाना और ज्यूडिशियल असिस्टेंट योजना की जानकारी देना और आसान बनाना रहा। मुख्य वक्ता अधिवक्ता अमिता वर्मा ने एनएएलएसए जागृति के तहत रूरल लीगल नॉलेज, फंडामेंटल राइट्स, मेंटल इलनेस एवं बौद्धिक विकलांगता से संबंधित विशेष लीगल सेवाओं, मेडिएशन सेंटर्स की भूमिका और एनएएलएसए वीर परिवार सहायता योजना जैसे विषयों पर विद्यार्थियों को बहुत ही सरल और रोचक तरीके से जानकारी दी। कॉलेज प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने कहा कि लीगल अवेयरनेस किसी सशक्त और न्यायप्रिय समाज की नींव होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और न्यायिक प्रक्रियाओं की समझ विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें