फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: महिला से बालियां झपटीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। हर्बल पार्क के निकट गाय व बछड़े को चरा रही महिला से एक्टिवा पर आया बदमाश बालियां झपट कर फरार हो गया। बलदेव नगर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीड़ित धूलकोट निवासी मूर्ति देवी ने बताया कि वह वीरवार को सुबह 9 बजे गाय व बछड़े को चराने के लिए हर्बल पार्क जा रही थी। जैसे ही वह पार्क के पास पहुंची तो अचानक एक युवक एक्टिवा पर आया। आते ही उसे नीचे गिरा दिया। देखते ही देखते कानों पर झपटा मारकर सोने की बालियां छीनकर फरार हो गया। शोर भी मचाया लेकिन तब तक वह मौके से फरार हो चुका था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें