मिठापुर से गांव समलेहडी को जोड़ने वाले लिंक रोड की खस्ता हालत व उड़ रही धूल मिट्टी।
साहा। राष्ट्रीय राजमार्ग मिठापुर से गांव समलहेड़ी को जोड़ने वाले लिंक रोड की खस्ता हालत के चलते लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। विभाग की ओर से सड़क पर पत्थर डालकर उसके ऊपर मिट्टी डाल दी है। इस कारण सड़क से गुजरने वाले वाहनों के कारण दिन-रात धूल मिट्टी उड़ती है।
इस धूल मिट्टी के कारण करियाना दुकानदार और स्थानीय लोगों को भी परेशान झेलनी पड़ रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क को ठीक से नहीं बनाया जा रहा है, वहीं सड़क से उड़ रही धूल के कारण लोगों की आंखों में खुजली भी होने लगी है।
फोटो: 45
गांव समलेहड़ी निवासी राकेश कुमार ने बताया कि इस खस्ताहाल सड़क के बीच में कई जगह गड्ढे बने हुए थे। जिसे देखते हुए प्रशासन ने गड्ढों में पत्थर और गटका डालकर उसके ऊपर मिट्टी डलवा दी। जिसके कारण दिन-रात धूल मिट्टी उड़ती है। वहीं सड़क के किनारे बने घरों में भी मिट्टी के कारण घर के बाहर सूखने के लिए रखे कपडे़ और खाने-पीने की वस्तुओं भी खराब हो रही है।
फोटो: 46
बृजपाल ने बताया कि लंबे समय से उड़ रही धूल मिट्टी के कारण उसकी आंखों में खारिश शुरू हो गई है, जिससे कारण वह हर समय अपनी जेब में आंखों में डालने के लिए दवाई रखते हैं। उन्होने बताया कि पास में करियाना दुकानदार ने अपनी दुकान के आगे पॉलिथीन लगाई हुई है, जिससे की उसकी दुकान में धूल मिट्टी अंदर न जाए।
मिठापुर से गांव समलेहडी को जोड़ने वाले लिंक रोड की खस्ता हालत व उड़ रही धूल मिट्टी।