फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन रद्द रहेगी दुर्ग-जम्मूतवी-दुर्ग स्पेशल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बिलासपुर मंडल के रूपौंद-झलवाडा के बीच तीसरी लाइन को जोड़ने की परियोजना के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इसके परिणामस्वरूप छावनी रेलवे स्टेशन से निकलने वाली दुर्ग-जम्मूतवी-दुर्ग स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी। अंबाला मंडल वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक हरि मोहन ने बताया कि ट्रेन नंबर 12549 दुर्ग-जम्मूतवी एक्सप्रेस एक फरवरी और आठ फरवरी को निरस्त रहेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 12550 जम्मूतवी-दुर्ग तीन और 10 फरवरी को निरस्त रहेगी। यात्री ट्रेन के संबंध में जानकारी रेलवे वेबसाइट और रेलवे सहायता नंबर 139 पर प्राप्त कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें