फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मां बेटे को डंपर ने मारी टक्कर, बच्चे की मौत

विज्ञापन
शहर नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन जतिन की मां रीना। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। चौदस के अवसर पर नगला गांव में माता के मेले में जा रहे मां बेटे को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। घटना नारायणगढ़ रोड स्थित जग्गी पेट्रोल पंप के पास हुई। लहूलुहान अवस्था में मां बेटे को शहर के नागरिक अस्पताल में लाया गया।
विज्ञापन

जहां पर डॉक्टरों ने छह वर्ष के जतिन को मृत घोषित कर दिया और उसकी मां 40 वर्षीय रीना को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया है। सूचना पाते ही जतिन के परिजन भी शहर नागरिक अस्पताल में पहुंचे और जतिन की दशा देख परिजनों की हालत खराब हो गई। मानों उनका हृदय ही बाहर आ गया हो। बच्चे के सिर को डंपर ने पूरी तरह से कुचल दिया था।
घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई और मौके से डंपर को जब्त कर लिया गया, जबकि डंपर चालक मौका पाकर फरार हो गया। परिजनों ने पंजोखरा थाना पुलिस को डंपर चालक के खिलाफ शिकायत देकर केस दर्ज करने को कहा है। वहीं बच्चे के शव का पुलिस मंगलवार को पोस्टमार्टम कराएगी।
विज्ञापन

एक्टिवा पर दिखाने जा रही थी मेला
मृतक जतिन के नाना प्रेमचंद ने बताया कि वह नगला गांव में रहते हैं, जहां पर चौदस को बड़ा मेला आयोजित होगा। यहां दूर दूर से माता के दर्शन करने लोग आते हैं। उसकी बेटी रीना की शादी शहर के जंडली में हुई है। सोमवार को जंडली से रीना व उसका बेटा जतिन एक्टिवा पर सवार होकर नगला गांव के लिए निकले थे। जब वे नारायणगढ़ रोड पर पहुंचे तो दूसरी तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से मां बेटा सड़क पर गिर गए। इसी दौरान डंपर का टायर जतिन के सिर से गुजर गया। इससे जतिन की मौत हो गई। जतिन के पिता राजस्थान में नौकरी करते हैं।

दो दिव्यांग भाई बहन के बाद पैदा हुआ था जतिन
नाना प्रेमचंद ने बताया कि उनकी बेटी रीना के तीन बच्चे हैं, जिसमें जतिन सबसे छोटा था। वह दो दिव्यांग भाई बहनों के बाद पैदा हुआ था। परिवार में काफी खुशी थी मगर इस समाचार ने दोनों ही परिवारों को झकझोर कर रख दिया है। नगला गांव में जतिन के नाना प्रेमचंद रहते हैं उन्होंने ही पहली बार उन्हें मेले में आने के लिए बुलाया था। लेकिन इसी बीच यह हादसा हो गया है। घटना के तुरंत बाद डंपर चालक तुरंत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और डंपर को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

वर्जन
परिजनों के बयानों के आधार पर शिकायत दर्ज की जा रही है। शिकायत के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
-प्रवीन कुमार, जांच अधिकारी, पंजोखरा थाना

शहर नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन जतिन की मां रीना। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें