फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: घरेलू कलह के चलते व्यक्ति ने समोसे की दुकान में लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सिटी के हीरा नगर निवासी 29 वर्षीय ओम प्रकाश ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि एक दिन पहले ही मूलरूप से बिहार के रहने वाली ओम प्रकाश का अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था और वो बच्चों को लेकर चली गई थी। इस संबंध में इलाका पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। ओम प्रकाश एक समोसे की दुकान में काम करता था। उसी दुकान में ओम प्रकाश ने वीरवार को फंदा लगा लिया। जैसे ही दुकान पर काम करने वालों ने शव फंदे से लटका देखा तो तुरंत इलाका पुलिस को बुलाया। पुलिस ने सिटी नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनीष ने बताया कि मृतक के पास से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। एक दिन पहले ही पति -पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था और पत्नी चली गई थी। मौत का कारण घरेलू कलह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें