फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका से शादी नहीं कर पाया तो इंस्टाग्राम और फेसबुक पर किया बदनाम केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नाबालिग होने के कारण कोर्ट मैरिज नहीं होने से परेशान युवक ने प्रेमिका की तस्वीरें इंस्टाग्राम और फेसबुक पर डालकर उसे बदनाम करना शुरू कर दिया। अब इस मामले में पूर्व प्रेमिका की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में जलबेड़ा रोड सौंडा निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दुर्गा नगर निवासी युवक के साथ 17 मई को हमारी कोर्ट मैरिज नहीं हो पाई, क्योकि लड़का नाबालिग था। इसके बाद मैं अपने घर आ गई। अब शादी नहीं होने के कारण युवक रोज घर के बाहर आकर गाली देता है। कहता है कि किसी और से शादी की तो जान से मार दूंगा। इतना ही नई उसने मेरी और खुद की तस्वीरें फेसबुक और इंस्टाग्राम पर डालकर मुझे बदनाम कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें