अंबाला सिटी। बाढ़ ग्रस्त गांव नडियाली, खैरा, मियांमाजरा, अमीपुर, नग्गल समेत अन्य आसपास के गांवों में ग्रामीणों, युवाओं, गुरुद्वारा साहिब और भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के सहयोग से लंगर पहुंचा। अब इन गांवों में बारिश का पानी कम हो गया है।
बारिश की वजह से लोगों का अनाज, खाद्य सामग्री, घरेलू सामान सब बर्बाद हो चुका है। अब इन इलाकों में जरूरतमंद परिवार को ग्रामीणों, गुरुद्वारा साहिब और भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के सहयोग से सूखा राशन दिया जाएगा। रविवार से सूखा राशन देने के लिए गांवों में सेवा शुरू हो गई है। यह सूखा राशन लखनौर साहिब गुरुद्वारा में सेवादारों की ओर से पैकेट में पैक किया जा रहा है। ट्राॅलियों के माध्यम से सेवादार इस राशन को घरों तक पहुंचाएंगे।
सूखा राशन में यह होगी सामग्री
इस सूखे राशन के पैकेट में आटा, दाल, चीनी, मसाले, नमक, मिर्च, चावल, तेल, मच्छरदानी, साबुन समेत अन्य सामग्री होगी। भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह से नेता बलजिंद्र सिंह चुड़ियाला ने बताया कि गांव स्तर पर अलग-अलग राशन के सामान के लिए किसानों की ड्यूटी लगाई गई है, जैसे एक गांव से चीनी तो एक गांव से किसान आटा पहुंचा रहे हैं। इसी तरह अलग-अलग गांव से सामान गुरुद्वारा लखनौर साहिब में एकत्रित कर पैक किया जा रहा है। पैकिंग के बाद जरूरतमंद परिवारों को यह राशन दिया जाएगा। बाढ़ के कारण लोगों का राशन बर्बाद हो गया है।
पीने के पानी की किल्लत
बाढ़ ग्रस्त गांवों में बिजली की सप्लाई शुरू हो गई है, मगर अभी तक पीने के पानी की किल्लत आ रही है। पीने के पानी की समस्या ज्यादा है, क्योंकि गर्मी भी ज्यादा हो रही है और पशुओं को पानी पिलाने के लिए भी पानी नहीं है। लोगों को नहाने और अपने घर साफ करने में भी दिक्कत आ रही है, क्योंकि घरों में गाद जमा हो रही है। गुरुद्वारा साहिब और गांव से युवा अपने स्तर पर टैंकर भरकर गांवों में पहुंचा रहे हैं। एक टैंक पहुंचते ही ग्रामीणों की लाइन लग जाती है।
पशुओं के लिए भूसे की दिक्कत
विभिन्न गांव से भूसा और हरा चारा भी इन गांवों में पहुंचाया जा रहा है। जिन लोगों के पास ज्यादा पशु है, उनको चारा कम पड़ रहा है। यह लोग सरपंच और ग्रामीणों से भूसा पहुंचाने की मांग कर रहे हैं। ज्यादातर लोगों का भूसा बारिश की वजह से खराब हो गया है।
बाढ़ ग्रस्त इलाकों में अब ग्रामीणों के सहयोग भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह पहुंचाएगी सूखा र