फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बिलियर्ड्स सेंटर में नशे में आए युवकों का उत्पात

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। महेश नगर स्थित द मैटल जिम एंड बिलियर्ड्स सेंटर में नशे की हालत में आए तीन युवकों ने रात के समय जमकर उत्पात किया। पहले तो रोकने के बावजूद खेलने लग गए। पैसे मांगे तो एक अन्य साथी संग मिलकर कर्मचारी सहित जिम संचालक के साथ मारपीट कर चोटिल कर दिया। महेश नगर थाना पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शिकायतकर्ता अंबाला कैंट के प्रभु प्रेम पुरम कॉलोनी निवासी विजय पाल सिंह ने बताया कि वह द मैटल जिम एंड बिलियर्ड्स सेंटर का संचालक व जिम ट्रेनर है। यह बिलियर्ड्स सेंटर एकता विहार निवासी कमल संभालता है। 5 अप्रैल की रात को तीन युवकों ने नशे की हालत में आकर जमकर हंगामा किया। पहले तो गाली गलौज करते हुए रोकने के बावजूद खेलने लग गए। खेलने के बाद पैसे मांगे तो कर्मचारी कमल के साथ मारपीट शुरू कर दी। वह बीचबचाव करने गया तो तीनों ने मिलकर हमला कर दिया। आरोप लगाया कि हन्नी कौशल, सन्नी कौशल व मंदीप ने मारपीट की। फोन करने के बाद अपने साथी अंकुश राणा को भी बुलवा लिया। मिलकर मारपीट करने के बाद हमलावर कार में सवार होकर फरार हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें