फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नशे में धुत कार चालक ने 6 राहगीरों को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सिटी की हिसार हाईवे पर हिट एंड रन का मामला सामने आया है। नशे में धुत एक वरना कार चालक ने शुक्रवार रात को जमकर कहर बरपाया। नशे में राजपुरा निवासी कार चालक धर्मेन्द्र सिंह ने करीब दो किलो मीटर तक कार दौड़ाई। इस बीच कई वाहन व लोगों को कुचल दिया। जलबेडा के निकट हाईवे किनारे नाली में उतारने के बाद वरना कार उतारने पर रुकी। हादसे में कार चालक सहित 7 राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए सभी को सिटी के ट्रामा सेंटर में दाखिल करवाया। घायलों की पहचान घायल बराड़ा निवासी मुकेश, धुरकड़ा निवासी प्रिंस व जश्न, जलबेड़ा निवासी मोहित व अमन, मानव चौक निवासी राममूल, गाड़ी चालक धर्मेंद्र के रूप में हुई। अमन ने बताया कि वह होस्टल में रहता है और जूस पीने के लिए दुकान पर गया था। प्रिंस मानव चौक की तरफ से अपने घर लौट रहा था। इसी प्रकार राममूल अपने जलबेड़ा साथी किराए के मकान पर जा रहा था। वहीं मुकेश जलबेड़ा में एक सेलर पर काम करते हैं और काम खत्म कर कमरे पर जा रहे थे तभी हादसा हो गया। सभी अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें