अंबाला। गांव अकबरपुर स्थित सरकारी स्कूल के पास नशा तस्करी के मामले में सीआईए-नारायणगढ़ के पुलिस दल ने कार्रवाई करते हुए गांव बल्लोपुर निवासी आरोपी सचिन को 15 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। मंगलवार आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। सीआईए-नारायणगढ़ के उप-निरीक्षक जरनैल सिंह ने बताया कि दो दिन पहले पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी मादक पदार्थों को बेचने का काम करता है। जो सरकारी स्कूल के पास खड़ा है। पुलिस ने स्कूल के पास खड़े व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके पास से 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। संवाद