फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: प्लेटफार्म 1-ए से पकड़ा नशा तस्कर, राजस्थान से लेकर आया अफीम

Fri, 26 Sep 2025 03:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला

सार

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ ने राजस्थान के तस्कर शंकर लाल दरोगा को 458 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी पंजाब में अफीम सप्लाई करने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला। छावनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 1-ए पर बैठे एक तस्कर को जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त टीम ने काबू किया। आरोपी की पहचान राजस्थान के भीलवाड़ा निवासी शंकर लाल दरोगा के तौर पर हुई है। आरोपी के कब्जे से 458 ग्राम अफीम जब्त की गई। जीआरपी प्रभारी हरीश कुमार ने बताया कि एसपी रेलवे नितिका गहलोत के निर्देश पर नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। आरोपी को मुखबिर की सूचना पर प्लेटफार्म 1-ए से काबू किया गया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी राजस्थान से अफीम लेकर आया था और इसकी सप्लाई पंजाब में देनी थी, वो पंजाब जाने वाली ट्रेन को प्लेटफार्म 1-ए पर इंतजार कर रहा था। आरोपी के खिलाफ अंबाला छावनी के जीआरपी थाने में मामला दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें